मेलबर्न टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर चुकी है। अब दोनों टीमें तीसरे टेस्ट मैच में सिडनी के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी ये है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

रोहित इस समय अपना क्वारंंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं और उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को संदेश दिया है कि वो मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित ने भारत की जीत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि बहुत कुछ कह रही है।

Advertisement

रोहित की इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ में एक बैंड बंधा हुआ है और उस पर 'WEDNESDAY'  लिखा हुआ है। रोहित इस स्टोरी के माध्यम से अपने फैंस को ये बताना चाह रहे हैं कि उनका क्वारंटीन पीरियड खत्म होने वाला है और वो बुधवार को टीम इंडिया के साथ जुड़ने वाले हैं।

अपना क्वारंटीन पीरियड करने के बाद रोहित तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेंगे और इस दौरान उनकी इंजरी और फिटनेस पर नजर रखी जाएगी। जाहिर है रोहित के आने से भारत की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलेगी।

इससे पहले दूसरे टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद रोहित को लेकर कहा, 'हम रोहित के वापस आने को लेकर उत्साहित हैं। कल उनसे मेरी बात हुई, वह टीम में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार