इस समय सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये दोनों मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंचते हैं जहां इन दोनों को देखने के लिए फैंस और प्रेस की भारी भीड़ पहुंच गई। इस भारी भीड़ के बीच रोहित की पत्नी रितिका असहज महसूस करने लग जाती हैं और फिर रोहित अपने पति की भूमिका में आ जाते हैं।

Advertisement

रोहित और रितिका अपनी ब्लू लैंबरगिनी में इस इवेंट के लिए पहुंचते हैं जहां उन्हें और उनकी कार को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठी हो जाती है। इस दौरान रितिका के आसपास ढेर सारे फैंस आ जाते हैं और वो असहज महसूस करने लगती हैं लेकिन तभी रोहित अपना पति धर्म निभाते हुए अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते हुए गाड़ी तक लेकर जाते हैं।

Advertisement

रोहित की वजह से रितिका अपनी कार तक आराम से पहुंच जाती हैं और फिर ये दोनों निकल जाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले रोहित का एक और वीडियो काफी सुर्खियों में था। एक इवेंट के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि पाकिस्तान का सबसे मुश्किल गेंदबाज कौन है जिसका सामना करना उनके लिए सबसे मुश्किल है? इस सवाल का रोहित ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

रोहित ने अपने जवाब में कहा कि सभी अच्छे हैं, वो किसी एक का नाम नहीं लेंगे क्योंकि दूसरों को बुरा लगेगा और इससे बड़ा विवाद हो जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कार्यक्रम में, रोहित ने कहा, “पाकिस्तान टीम में सब अच्छे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा. बड़ा बड़ा विवाद होता है। एक का नाम लेते हैं तो दूसरे को अच्छा नहीं लगता। दूसरे का लेते हैं तो तीसरे को अच्छा नहीं लगता। सारे ही अच्छे हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार