आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में हर्षित राणा की शानदार गेंदबाज़ी के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में 3  विकेट लेने वाले हर्षित ने जब सनराइजर्स के ओपनर मयंक अग्रवाल को आउट किया तो उन्हें फ्लाइंग किस देकर पवेलियन की तरफ भेजा। हर्षित का ये सेलिब्रेशन इसके बाद चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

अब एक बार फिर से मयंक के साथ यही फ्लाइंग किस मूमेंट रिक्रिएट हुआ है और इसे किसी और ने नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मैच 27 मार्च को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी और ये मैच खेलने के लिए मुंबई की टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है और अपना अभ्यास भी शुरू कर चुकी है।

Advertisement

इस दौरान जब रोहित शर्मा ने अपने करीबी दोस्त और भारतीय टीम के साथी मयंक अग्रवाल से मुलाकात की तो फैंस को ये मज़ेदार नजारा देखने को मिला।रोहित को भारतीय खिलाड़ियों के साथ मजाक करने की आदत है और समय-समय पर उनके मज़ेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं और ये भी उन्हीं में से एक है। ये मज़ेदार वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स ये मुकाबला अपने घर पर खेल रही है और अब तक हुए 7 मुकाबलों में घरेलू टीम ही मुकाबला जीती है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये सिलसिला चलता रहता है या मुंबई इस सिलसिले को तोड़ने वाली पहली टीम बनती है। इस मुकाबले में भी बल्लेबाजों का बोलबाला होने की उम्मीद है ऐसे में फैंस की एक बार फिर से चांदी होना तय है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार