ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 66 रनों से हरा दिया। भारत ने ये सीरीज 2-1 अपने नाम कर ली लेकिन क्लीन स्वीप करने का सपना अधूरा रह गया। अब ये दोनों टीमें सीधा वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। वहीं, इस मैच में हार के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया जिससे वो फैंस के दुलारे बन गए हैं।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच प्रेजेंटेशन के वक्त हर्षा भोगले ट्रॉफी कलेक्ट करने के लिए केएल राहुल के साथ-साथ रोहित शर्मा को भी बुलाते हैं और जब पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह केएल राहुल को ट्रॉफी थमाते हैं तो साथ ही वो रोहित को भी बुलाते हैं लेकिन रोहित ट्रॉफी को हाथ भी नहीं लगाते हैं और सिर्फ राहुल के साथ वो खड़े रहकर पोज़ देते हैं।

Advertisement

भारत ने पहले दो वनडे केएल राहुल की कप्तानी में जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। यही कारण था कि रोहित ने खुद को ट्रॉफी का हकदार नहीं समझा और केएल राहुल को ट्रॉफी पकड़ने दी। रोहित का ये जेस्चर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 352 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 84 गेंद में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 94 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 61 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 81(57) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 61 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 70 (61) रन जोड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार