मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma 10000 T20 Runs) ने बुधवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुकाबले में 17 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

रोहित टी-20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 362 पारियों में इस फॉर्मेट में इस आंकड़े को छूआ है। रोहित ने कागिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़कर 10 हजार रन पूरे किए। हालांकि इसकी अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। 

Advertisement

रोहित से पहले सिर्फ विराट कोहली ने ही भारत के लिए 10 हजार बन बनाए थे। कोहली ने आईपीएल 2021 के दौरान यह कारनामा किया था। 

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिनके नाम 14562 रन दर्ज हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में शोएब मलिक (11,698), कीरोन पोलार्ड (11,474), एरॉन फिंच (10,499), विराट कोहली (10,379) और डेविड वॉर्नर (10,373) शामिल हैं। 
आईपीएल की बात करें तो सबसे ज्यादा रन के मामले में कोहली औऱ शिखर धवन के बाद रोहित तीसरे नंबर पर हैं। 

आईपीएल के इतिहास में 500 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले रोहित पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक शिखर धवन, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार