Rohit Sharma Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Series) खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर अपना पहला कदम रखते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इतिहास रच देंगे और महान मोहिंदर अमरनाथ (Mohinder Amarnath) का एक 37 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम दर्ज करेंगे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं। वो धर्मशाला वनडे 39 साल और 44 दिन की उम्र में खेलने उतरेंगे। खास बात ये है कि इसी के साथ वो मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने आज से 37 साल पहले साल 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था। 

Advertisement

बताते चलें कि रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक साबित हुए हैं। उन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट में देश के लिए अब तक 282 मैच खेलकर 48.84 की औसत से 11,577 रन ठोके हैं। वो ODI क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 18,426 रन) और विराट कोहली (311 मैचों में 14,797) के बाद तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल

  • पहला वनडे - 13 जून, धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)
  • दूसरा वनडे - 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)
  • तीसरा वनडे - 20 जून, चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे)
Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार