23 सितंबर,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में जीत के लिए 238 रनों के लक्ष्य के पीछा करने उतरी टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शानदार शुरूआत दी।

Advertisement

शिखऱ औऱ रोहित ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही यह दोनों भारत के लिए वनडे क्रिकेट में शतकीय साझेदारी करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

ये 13वां मौका है जब दोनों ने वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर औऱ वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर और सहवाग ने 12 बार भारत के लिए वनडे क्रिकेट में शतकीय साझेदारी की। 

पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। सचिन और सौरव ने मिलकर 21 बार वनडे में शतकीय साझेदारी की है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार