भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर केएस भरत ने उमेश यादव की गेंद पर ट्रेविस हेड का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। भरत के ये आसान कैच छोड़ने पर रोहित शर्मा पूरी तरह से हैरान रह गए। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

उमेश यादव द्वारा डाले गए 6वें ओवर के दौरान विकेटकीपर केएस भरत ने ट्रेविस हेड का आसान सा कैच छोड़ा।  ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ़ के बाहर और थोड़ी शॉर्ट, जिसे हेड ने क्रीज से ही खेलने की कोशिश की औऱ बाहरी किनारा लगा। गेंद भरत के हाथों गई, जिसे वो पकड़ नहीं पाए।  

Advertisement

भरत के द्वारा हेड का आसान कैच छोड़े जानें पर कप्तान रोहित शर्मा निराश नजर आए। जब हेड को जीवनदान मिला तब उनका निजी स्कोर 7 रन था। इसके बाद उन्होंने अपने स्कोर पमें 25 रन जोड़े। हेड ने इस मैच में 44 गेंद में 7 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलवाई। उनकी इस पारी का अंत रविचंद्रन अश्विन ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करा कर किया। 

बता दें कि इस सीरीज में बतौर विकेटकीपर भरत का प्रदर्शन काफी मिलाजुला रहा है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करना है तो हर हाल में ये मैच जीतने की जरुरत है। आपको बता दे कि फाइनल मैच 8 जून को लंदन के ओवल में खेला जाना है। वहीं ऑस्ट्रलिया टीम इंदौर टेस्ट मैच को जीतकर पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। भारत इस समय सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार