19 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दमदार शतक लगाते हुए शनिवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीने मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में खराब शुरुआत के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक छक्का जमाकर पूरा किया। भारतीय पारी के 45वें ओवर में भारत के हिट मैन ने स्पिनर डिन पीट की गेंद पर छक्का जमाया और इस सीरीज में अपना तीसरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित का बतौर ओपनर टेस्ट में यह तीसरा शतक है। इसके अलावा सहवाग एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए ।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने जब शतक जमाया तो उससे पहले उन्होंने बारिश के देवता इंद्र से गुजारिश करते हुए नजर आए कि अभी बारिश ना हो। क्योंकि जिस समय बारिश की उम्मीद नजर आ रही थी उस समय रोहित शर्मा 95 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

आखिर में इंद्र देवता ने रोहित शर्मा की गुहार को सुना और कुछ देर के लिए अपनी बारिश को रोक लिया। 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे ने सिंगल लिया और फिर चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने डीन पीट की गेंद पर छक्का जमाकर शतक पूरा किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार