भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट और टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज़ भी बायो-बबल में ही खेली जा रही है। ऐसे में लंबे समय तक बायो-बबल में रहकर क्रिकेट खेलना खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। खिलाड़ी हर समय अपने होटल के कमरे तक ही सीमित रहते हैं। इस दौरान उन्हें हर हाल में नियमों के अनुसार COVID-19 टेस्ट से गुजरना पड़ता है।

Advertisement

ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी होना लाज़मी है और बुधवार को भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दूसरे वनडे मैच से पहले, भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कोरोनावायरस के टेस्ट से गुजरना पड़ा। इस दौरान रोहित शर्मा का भी टेस्ट हुआ लेकिन उनके टेस्ट कराने के बाद ऋषभ पंत ने उनका हाल पूछा जिसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, जिस समय रोहित का टेस्ट हो रहा था उसी समय भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की। कोरोना टेस्ट के बाद रोहित शर्मा काफी निराश थे और जब ऋषभ ने उनसे पूछा, "कैस हो भैय्या?" तो रोहित शर्मा ने अपने हाथ की मिडल फिंगर दिखाकर जवाब दिया।

दिलचस्प बात यह है कि पंत ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और यह अब वायरल भी हो गया है जिसके बाद फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं जबकि कुछ फैंस काफी मज़ेदार रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार