आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई के भी 10 अंक हो गए हैं और वो भी प्लेऑफ की रेस में जिंदा हो उठे हैं। इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे और उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

Advertisement

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'जब हमने टी20 प्रारूप की शुरुआत की थी तो 150 विजयी स्कोर था। एक अतिरिक्त बल्लेबाज भी बहुत बड़ा अंतर डालता है। इस सीजन में औसत स्कोर लगभग 180 है, मैं चेक कर रहा था। स्काई कुछ ओवरों से ऐसा कर रहा है। विकेट के पीछे खेलना उसकी ताकत है। उन्होंने इसका बखूबी इस्तेमाल किया। किशन और स्काई ने शानदार बल्लेबाजी की। सीज़न की शुरुआत से पहले, हमारे बीच बातचीत हुई कि हम अपना क्रिकेट कैसे खेलना चाहते हैं।'

Advertisement

आगे बोलते हुए हिटमैन ने कहा, 'हमें नतीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। हम मैदान में जाना चाहते हैं और बस खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं। आप इधर-उधर के मैच हारेंगे लेकिन हम इस खाके से चिपके रहना चाहते हैं। किशन शक्तिशाली खिलाड़ी है। वो इस तरह के शॉट्स का अभ्यास करता है। वो पिछले कुछ हफ्तों से वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है। मैं एक चिंताजनक कारक नहीं कहूंगा। लेकिन हमें ये सोचने की जरूरत है कि आखिरी ओवरों में कैसी गेंदबाजी करेंं। तीन से चार मैचों में हमने 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं। जब दबाव होता है तो आपको वही करना होता है जो आपके लिए सबसे अच्छा हो।'

मुंबई की इस जीत से उनके लिए कई सारे पॉजीटिव्स निकलकर सामने आए हैं और अब ये मुंबई की टीम जिस तरह से खेल रही है वो बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरुन ग्रीन, टिम डेविड और तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में मुंबई के फैंस चाहेंगे कि आने वाले मैचों में रोहित भी लय में लौट आएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार