आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई की टीम रोहित के इस जन्मदिन को धमाकेदार अंदाज़ में सेलिब्रेट करने वाली है। वहीं, रोहित शर्मा के इस खास दिन पर फैंस भी उन्हें शुभमकामनाएं भेज रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने भी एक वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

MI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस रोहित को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं लेकिन तभी हिटमैन पीछे से आकर उनके होश उड़ा देते हैं। इस दौरान इन फैंस का रिएक्शन देखने लायक होता है। 

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में कुछ फैंस रोहित को जन्मदिन पर बधाई दे रहे होते हैं, तभी हिटमैन उनके पीछे से आते हैं और इन फैंस के कंधों पर हाथ रख देते हैं और कहते हैं, 'उधर क्या विश कर रहे हो, इधर करो ना।' रोहित को देखकर ये फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस रोहित के इस प्यारा जेस्चर के लिए भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, अगर आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन के पहले हाफ में सात मैच खेल चुकी है और इन सात मैचों में रोहित की टीम ने तीन में जीत हासिल की है जबकि चार में उनकी टीम को हार का सामना भी करना पड़ा है। इस समय मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से ऊपर आठवें स्थान पर है। ऐसे में अब अगर मुंबई को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उन्हें आगे आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार