ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं और अब ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी के दौरान नवदीप सैनी भी चोटिल होकर बाहर चले गए हैं। सैनी के बाद रोहित शर्मा भी चोटिल होने से बाल-बाल बचते हुए नजर आए।

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर मार्नस लाबुशेन थे। इसी ओवर में उन्होंने बैकवर्ड शॉटलैग पर गेंद खेलकर एक रन लेने की कोशिश की। जिस फील्डिंग पोजिशन पर गेंद गई वहां पर पृथ्वी शॉ खड़े हुए थे और गेंद को अपनी ओर आता देख पृथ्वी तेजी से मार्नस को रनआउट करने के लिए भागे। वो गेंद को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थ्रो करना चाहते थे लेकिन वो सिली मिड ऑन पर खड़े रोहित शर्मा को थ्रो मार बैठे।

Advertisement

गनीमत ये रही कि रोहित पूरी तरह से सतर्क खड़े हुए थे और उन्होंने हाथ से गेंद को रोक लिया। अगर रोहित का ध्यान थोड़ा सा भी इधर-उधर होता तो गेंद रोहित के शरीर के किसी भी हिस्से पर लग सकती थी और वो गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे। ऐसे में पृथ्वी शॉ की गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती थी।

अगर भारतीय टीम की बात करें, तो चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नवदीप सैनी फिलहाल मैदान से बाहर हैं और हम सभी भारतीय फैन उम्मीद करेंगे कि वो जल्दी ही वापिस आएं और भारत को विकेट लेकर दें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार