Rohit Sharma Started Practice For England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली अगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हिटमैन का नेट्स में अभ्यास करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से खेली होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पूरी तरह तैयारी में जुट गए हैं। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Advertisement

रोहित शर्मा के नेट्स सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शानदार लय में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीधे बल्ले से स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और कई आकर्षक शॉट्स खेले। 

VIDEO:

अगर इस साल के वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने अब तक 6 मैचों में 204 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 34.00 और स्ट्राइक रेट 100 का रहा है। उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है और उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन रहा। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 16, 48 और 79 रन की पारियां खेली थीं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट का भविष्य लगातार चर्चा में रहा है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा रहते हैं या नहीं। हालांकि उनकी मौजूदा वनडे फॉर्म भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार