रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान मस्ती भरे मूड में नजर आए। रोहित शर्मा से जुड़े इस मस्ती भरे वीडियो को आईसीसी ने अपने ऑफिशियरल वेबसाइट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप को बनाने के लिए स्टंप माइक का इस्तेमाल किया जहां रोहित शर्मा की फनी बातें रिकॉर्ड हुईं। रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी प्रैक्टिस करते हुए देखा जाता है।

Advertisement

वहीं एक समय ऐसा आता है जब रोहित शर्मा मोहम्मद शमी की बॉलिंग से काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। रोहित शर्मा को कहते हुए सुना जाता है, 'ये तो डेंजर बॉलर है भाई,सबसे डेंजर।'रोहित शर्मा ने इस नेट सेशन के दौरान शमी की बॉलिंग पर काफी ज्यादा बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने गेंदबाजों को उनके रन-अप और लय, लाइनों और लैंथ के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान मुख्य बात यह थी कि रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक को बगल के नेट पर बता रहे थे कि शमी सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह के चोटिल हो जाने के बाद मोहम्मद शमी को टीम इंडिया के स्कवॉड में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच में अपनी बॉलिंग से काफी प्रभावित भी किया।

शमी ने इस अभ्यास मैच में सबसे जरूरी 20वां ओवर फेंका जिसमें उन्होंने महज 4 रन खर्च करके 3 विकेट झटके। शमी की धारधार गेंदबाजी के दमपर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में प्रैक्टिस मैच में शिकस्त देने में कामयाबी पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार