युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। इस आर्टिकल में शामिल है उन 5 क्रिकेटर्स का ना जो युवराज सिंह द्वारा किए गए इस कारनामे को दोहरा सकते हैं। इस आर्टिकल में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

Advertisement

संजू सैमसन: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 6 बॉल पर 6 छक्के मारने का मादद रखते हैं। संजू सैमसन के पास क्रिकेट की किताब में मौजूद लगभग सभी शॉट हैं ऐसे में अपने दिन संजू सैमसन युवराज सिंह के इस कारनामे को दोहरा सकते हैं। संजू सेमसन के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 छक्के हैं।

Advertisement

आंद्रे रसेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल टी-20 क्रिकेट के मॉन्सटर खिलाड़ी हैं। आंद्रे रसेल जिस हिसाब से क्रिकेट बॉल को हिट करते हैं वो इस बात को दर्शाता है कि वो दिन दूर नहीं जब आंद्रे रसेल 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दें। आंद्रे रसेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 136 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को हिटमैन कहा जाता है। रोहित शर्मा का क्लास और छक्का मारने की क्षमता सबसे अलग है। रोहित शर्मा किसी भी दिन किसी भी गेंदबाज के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का कारनामा कर सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 492 छक्के हैं।

Advertisement

टिम डेविड: ऑस्ट्रेलिया के नए नवेले फिनिशर बने टिम डेविड भी युवराज सिंह द्वारा किए गए कारनामे को दोहरा सकते हैं। सिंगापुर के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से काफी धमाल मचाया हुआ है। टिम डेविड के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

डेविड मिलर: किलर-मिलर नाम से मशहूर डेविड मिलर भी युवराज सिंह द्वारा किए गए 6 गेंदों पर 6 छक्के के रिकॉर्ड को दोहरा सकते हैं। डेविड मिलर अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में हैं। डेविड मिलर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 199 छक्के दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार