भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd Test) के बीच विशाखापट्टनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जो कि बेहद रोमांचक हो गया है। फिलहाल ये मैच किसी भी पाले में जा सकता है, लेकिन मैच के चौथे दिन शुरुआत में ही मेजबानों ने अंग्रेजों को 2 बड़े झटके दे दिये हैं। इसी बीच रोहित (Rohit Sharma) ने स्लिप पर एक शानदार कैच 0.45 सेकेंड के रिएक्शन के साथ पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। ये कैच मैच का टर्निंग पॉइंट बन सकता है।

Advertisement

इंग्लैंड का शतकवीर हुआ आउट

Advertisement

रोहित शर्मा ने अश्विन की गेंद पर स्लिप पर फील्डिंग करते हुए एक हाथ से अपनी बाई ओर एक गजब का कैच पकड़ा। ये कैच किसी और का नहीं, बल्कि पिछले मैच के हीरो और एकलौते शतकवीर ओली पोप का था।

इंग्लैंड के उपकप्तान ने हैदराबाद टेस्ट की दूसरी इनिंग में 196 रन ठोककर भारतीय टीम से मैच छीन लिया था, लेकिन इस बार वो ऐसा कुछ नहीं कर सके। पहली इनिंग में पोप को बुमराह ने एक घातक यॉर्कर से 23 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया था, वहीं दूसरी इनिंग में अश्विन ने उन्हें अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर हिटमैन के हाथों कैच आउट करा दिया। इस बार वो सिर्फ 21 गेंदों पर सिर्फ 23 रन ही बना सके। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पोप का विकेट एक बड़ा विकेट है और अगर वो मैदान पर टिक जाते तो शायद दूसरा टेस्ट भी अंग्रेजी खेमे की तरफ ले जा सकते थे।

मैच का हाल

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो भारत ने दूसरी इनिंग में शुभमन गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए जिसके बाद अब इंग्लिश टीम के सामने 399 रनों का टारगेट है। इंग्लिश टीम इसका पीछा करते हुए अब तक 4 विकेट खो चुकी है और उन्होंने 188 रन बना लिये हैं। यहां उन्हें मैच जीतने के लिए 211 रन और बनाने होंगे, वहीं भारत को जीत हासिल करने के लिए 6 विकेट की दरकार है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार