भारतीय क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर जितना सीरियस रहते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर उतना ही मस्ती करते हुए देखा जाता है। इसी कड़ी में रोहित ने अपने मुंबई इंडियंस (MI) टीम के साथी धवल कुलकर्णी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए जमकर ट्रोल किया।

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के लिए 14 अंतरराष्ट्रीय और कई आईपीएल मैच खेल चुके कुलकर्णी ने कुछ दोस्तों के साथ कॉफी पीते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कहा, 'अंदाजा लगाइए कि हम क्या बात कर रहे हैं।'

Advertisement

कुलकर्णी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहित शर्मा ने चुटकी ली और लिखा, 'सबसे बड़ा "ज़ाव ****" कौन है।' जो आमतौर पर मराठी में इस्तेमाल किया जाने वाला एक  शब्द है। रोहित का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कुलकर्णी MI के लिए 35 मैचों में 36 विकेट के साथ 11 वें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज का औसत 25.44 का और 18.8 का शानदार स्ट्राइक रेट भी रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार