18 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)।  बेंगलोर ने गुरुवार को आईपीएल के 51वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया।  बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हैदराबाद पूरे ओवर खेलने के बाद तीन विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

Advertisement

हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और सात चौके तथा पांच छक्के लगाए। 

Advertisement

उनके अलावा मनीष पांडे ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए और एलेक्स हेल्स ने 24 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।

केन विलियमसन की पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी केन विलियमसन की शानदार पारी की तारीफ की। 

रोहित शर्मा ने ट्विट कर केन विलियमसन की पारी के बारे में कहा कि टी- 20 क्रिकेट में सिर्फ पॉवर से काम नहीं चलता है। आपको स्मार्ट बनकर रहना होता है। जैसा कि केन विलियमसन ने अपनी पारी में किया।

Advertisement

गौरतलब है कि इस आईपीएल में केन विलियमसन कमाल के रंग में दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल 2018 में केन विलियमसन ने अबतक 625 रन 13 पारियों में बना चुके हैं। विलियमसन के नाम अबतक 8 अर्धशतक भी दर्ज हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार