Rohit Sharma And Virat Kohli Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs SA 1st ODI) रविवार, 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रांची वनडे रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए एक पेयर के तौर पर 392वां इंटरनेशनल मुकाबला है। इसी के साथ अब वो एक जोड़ी के तौर पर भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने एक जोड़ी के तौर पर 391 मुकाबले साथ खेले।

Advertisement

भारत के लिए एक जोड़ी के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली - 392 इंटरनेशनल मुकाबले*

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - 391 इंटरनेशनल मुकाबले

राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली - 369 इंटरनेशनल मुकाबले

Advertisement

सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले - 367 इंटरनेशनल मुकाबले

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - 341 इंटरनेशनल मुकाबले

बात करें अगर रांची वनडे की तो यहां मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कैप्टन टेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे, वहीं भारतीय टीम के रेगुलर कैप्टन शुभमन गिल और वाइस कैप्टन श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वनडे सीरीज में केएल राहुल स्टैंड इन कैप्टन के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार