भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन वो अच्छी शुरूआत को एक बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पाए। 

Advertisement

रोहित ने तेज तर्रार 44 रनों की पारी खेली और नाथन लॉयन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। बल्लेबाजी के अलावा टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान भी रोहित छाए रहे और मैच के दौरान हिटमैन खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

Advertisement

दरअसल, भारतीय गेंदबाजी के दौरान ऋषभ पंत थोड़े से असहज महसूस कर रहे थे और उन्हें विकेटकीपिंग के दौरान मुश्किल आ रही थी। इसी बीच फीजियो को मैदान पर बुलाया गया और ब्रेक लेकर पंत की फिटनेस का जायजा लिया गया। इसी दौरान जब मैच दोबारा शुरू होने लगा तो पंत अपनी पोजिशन पर वापिस जाने लगे लेकिन उनके आगे हिटमैन चल पड़े और पंत के कीपिंग ग्लव्स को पहनकर मस्ती-मस्ती में विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए।

 

रोहित की इस मस्ती को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने तो रोहित की इस तस्वीर पर कमैंट करते हुए ये तक लिख दिया कि 'शर्मा जी का बेटा क्या नहीं कर सकता।'

रोहित की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हालांकि, इससे पहले रोहित ब्रिस्बेन टेस्ट के पहले दिन भी पंत के साथ खूब हंसी-मजाक करते हुए नजर आए। अगर इस टेस्ट मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 रनों पर रोकने के बाद बल्लेबाजी के दौरान खराब शुरूआत की। दूसरे दिन टी-ब्रेक तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार