Rishabh Pant Car Accident : ऋषभ पंत के रोड एक्सिडेंट ने पूरी दुनिया को हिला डाला है और अब दुनियाभर के फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आज (30 दिसंबर) सुबह से ही सोशल मीडिया पर पंत की अलग-अलग अवस्था में फोटोज़ और वीडियोज़ वायरल हो रही हैं और कई लोग मीडिया के इस असंवेदनशील रवैय्ये से नाखुश हैं और अब इस कड़ी में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का नाम भी शामिल हो चुका है।

Advertisement

घायल ऋषभ पंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गए और जल्द ही प्रमुख मीडिया हाउस भी बिना किसी सोच-समझ के इन्हें शेयर करने लगे इस बात से रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह काफी नाराज हुई और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जताई। रितिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिस पर उन्होंने पत्रकारों पर जमकर भड़ास निकाली।

Advertisement

रितिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "किसी ऐसे व्यक्ति की फोटोज़ और वीडियो को पोस्ट करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए जो इस समय आहत हैं और वो ये भी तय करने में असमर्थ हैं कि वो इसे शेयर करना चाहते हैं या नहीं। उनके परिवार और दोस्त हैं जो इन फोटोज़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। एक तो पत्रकारिता होती है और एक सादी असंवेदनशीलता होती है।” 

रितिका की मीडिया हाऊसेज़ और पत्रकारों से ये नाराजगी जाहिर भी है क्योंकि कई बार ऐसा देखा जा चुका है कि मीडिया ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। ऐसे में एक मीडिया हाऊस होने के नाते सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और ऐसे संवेदनशील मुद्दों की तस्वीरें और वीडियोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार