भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान और सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के अलावा मैदान के बाहर अपनी मज़ेदार बातों के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में भी देखने को मिला जब रोहित शर्मा चेतेश्वर पुजारा की पत्नी द्वारा लिखी गई 'द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर्स वाइफ' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे।

Advertisement

जब एंकर ने रोहित के कमेंट के लिए माइक्रोफोन उनकी ओर बढ़ाया, तो रोहित ने अपने ट्रेडमार्क अंदाज ते साथ अपना माइक उठाया और कहा, "है है मेरे पास।" इस दौरान उनकी टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने उपस्थित सभी लोगों को हंसा दिया। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, इस इवेंट के दौरान भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 2012 में भारत ए के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भीड़ द्वारा घेर लिए जाने के बारे में एक चौंकाने वाली कहानी का खुलासा किया है। पुजारा ने खुलासा किया कि चूंकि वो शाकाहारी हैं, इसलिए वो ऐसा ही भोजन ढूंढने के इच्छुक थे।

पुजारा ने खुलासा करते हुए कहा, "मैंने नहीं बताया लेकिन उसे पता है। लेकिन उसके पास ज्यादा डिटेल्स नहीं है। मैं शाकाहारी हूं। इसलिए हम रात में शाकाहारी भोजन की तलाश कर रहे थे। और ये सब T&T (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) में था, जहां हम रात को 11 बजे बाहर गए। हमें भोजन नहीं मिला लेकिन जब हम वापस जा रहे थे, तो मुझे घेर लिया गया। मैं आपको इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता। लेकिन वो इसी कहानी का जिक्र कर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित ने आगे कहा, "मोरल ऑफ द स्टोरी ये है कि कभी-कभी वो जिद्दी हो सकता है। हमने उसे बताया, हमने उसे चेतावनी दी, 'रात में मत जाओ'। 9 बजे के बाद रात को बाहर मत निकलना। ये वेस्टइंडीज है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार