India vs West Indies ODI: भारत ने बुधवार (9 फरवरी) को खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 44 रनों से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। नियमित कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की अगुआई में यह भारत की पहली वनडे सीरीज जीत है। इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का गुस्सा भी देखने को मिला। वह युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के सुस्त रवैये को लेकर नाखुश दिखाई दिए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की पारी के 45वें ओवर में रोहित ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। ओवर शुरू होने से पहले रोहित फील्डिंग सेट कर रहे थे,इस दौरान वह चहल की स्पीड देखकर गुस्सा हो गए। चहल उस वक्त मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे और रोहित ने उन्हें पीछे लॉन्ग ऑफ पर जाने के लिए कहा लेकिन वो सुस्त नजर आए। 

Advertisement

इस वाकये की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें रोहित कहते हुए नजर आ रहे हैं, “ क्या हुआ तेरे को? भाग क्यों नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग।”

बता दें मैदान से बाहर रोहित औऱ चहल का रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों को कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए देखा गया है। 

इस मुकाबले में चहल ने 10 ओवर में 45 रन देकर सिर्फ एक विकेट चटकाया। पहले वनडे में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटका कर चहल प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। इस दौरान उन्होंने वनडे में अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे। 

दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46वें ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार