Rohit Sharma Fan: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में हिटमैन (Hitman) का बल्ला खूब बोला और उन्होंने 51 रनों की शानदार पारी खेली। मैच के दौरान एक घटना ऐसी घटी जब एक नन्हा फैन हिटमैन को गले लगाने मैदान के अंदर घुस आया। यहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दरियादिली दिखाई।

Advertisement

वायरल हुआ हिटमैन का रिएक्शन: रोहित शर्मा जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे, उस दौरान अचानक एक छोटा बच्चा सिक्योरिटी को चकमा देता हुआ मैदान में घुस गया। यहां नन्हे फैन ने हिटमैन को गले से लगाया। हालांकि इसी बीच सिक्योरिटी के लोग भी वहां पहुंच गए। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चे को पकड़ लिया और खिलाड़ियों से दूर किया, लेकिन इसी बीच हिटमैन ने दरियादिली दिखाई और बच्चे के साथ सिक्योरिटी गार्ड को ऐसा व्यवहार करने से मना किया।

Advertisement

सुपर फॉर्म में हैं रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बीते समय में अच्छी फॉर्म में नज़र आए हैं। वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी यह देखने को मिला। हिटमैन ने यहां 50 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के हर गेंदबाज़ को टारगेट किया और अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े। खास बात यह रही कि रोहित ने बेखौफ अंदाज में स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट भी खेले।

अजय बढ़त बना चुका है भारत: तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजय बढ़त बना चुका है। दूसरे वनडे की बात करें तो यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 34.3 ओवर में महज 108 रन बनाए। इसके जवाब में रोहित (51) और शुभमन गिल (40) की पारियों के दम पर 109 रनों का लक्ष्य महज 20.1 ओवर में हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार