दक्षिण अफ्रीका दौरा अभी शुरू होने में काफी दिन बचे हुए हैं लेकिन इस दौरे के शुरू होने से पहले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरें दोबारा से शुरू हो गई हैं। दरअसल, हुआ ये है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं और पूरी टेस्ट सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

Advertisement

रोहित के बाहर होने के कुछ ही घंटे बाद ये खबरें भी आने लगी कि विराट कोहली अफ्रीकी दौरे पर वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। विराट ने ये फैसला अपने बेटी वामिका के जन्मदिन के चलते लिया है और वो वनडे सीरीज के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। विराट ने अपने फैसले से BCCI को भी अवगत करा दिया है।

Advertisement

इन दोनों खबरों पर अगर गौर दिया जाए तो ये पता चलता है कि आगामी अफ्रीकी दौरे पर रोहित शर्मा विराट की कप्तानी में टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। जबकि विराट कोहली रोहित की कप्तानी में वनडे सीरीज से नदारद रहेंगे। खबरें तो ये भी सामने आ रही हैं कि विराट का वनडे सीरीज से हटने का फैसला उनकी व्हाइट बॉल की कप्तानी छीनने से जुड़ा हुआ है।

कयासों की मानें, तो विराट कोहली वनडे फॉर्मैट की कप्तानी छोड़ने के मूड में नहीं थे लेकिन, BCCI ने उन्हें हटाकर रोहित शर्मा को व्हाइट बॉल के दोनों फॉर्मैट का कप्तान बना दिया। एक कारण ये भी हो सकता है कि कोहली शायद नाराज हो गए हों और उन्होंने ये फैसला लिया हो क्योंकि अगर विराट ये कहकर वनडे सीरीज नहीं खेल रहे हैं कि उनकी बेटी का जन्मदिन है और वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो इसमें कुछ गोलमाल है।

क्योंकि उनकी बेटी वामिका का जन्मदिन 11 जनवरी को है जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होनी है। ऐसे में विराट का ये बयान फैंस को हज़म नहीं हो रहा है और सोशल मीडिया पर विराट और रोहित के बीच अनबन की खबरों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार