इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भारत के तेज़ गेंदबाज़ शांताकुमारन श्रीसंत की याद दिला सकता है। दरअसल, बुधवार 22 सितंबर को यूरोपीय क्रिकेट चैंपियनशिप में हंगरी के खिलाफ मैच के दौरान रोमानिया के बल्लेबाज़ पावेल फ्लोरिन ने सबका ध्यान खींच लिया।

Advertisement

इससे पहले, फ्लोरिन अपनी अजीब गेंदबाजी एक्शन के कारण भी इंटरनेट पर छा गए थे। फ्लोरिन की गेंदबाजी का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया था और क्रिकेट दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। मगर अब वो अपनी बल्लेबाज़ी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हुआ ये कि यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमानिया के लिए 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फ्लोरिन ने टूर्नामेंट की अपनी पहली बाउंड्री लगाई।

Advertisement

फ्लोरिन ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर गेंद को डीप स्क्वेयर लेग क्षेत्र में चार रन के लिए खेल दिया। जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई पावेल को श्रीसंत स्टाइल में जश्न मनाते हुे देखा गया। चौका लगाने के बाद वो एक घुटने के बल नीचे बैठ गए और अपना बल्ला हवा में घुमाते नजर आए। उनका ये जश्न कुछ हद तक श्रीसंत के जश्न जैसा था जो 2006-07 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था।

यह घटना उस समय की है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। जोहान्सबर्ग में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान प्रोटियाज गेंदबाज आंद्रे नेल बाउंसर डाल रहे थे और उन्होंने श्रीसंत को कुछ कमेंट भी किए। इसी के चलते श्रीसंत ट्रिगर हो गए और उन्होंने अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना बल्ला घुमाकर डांस मूव किया। मैच में, उन्होंने आठ विकेट हासिल करके इस मैच को और भी यादगार बना दिया। श्रीसंत अपने उस जश्न के लिए आज भी याद किए जाते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार