West Indies vs Bangladesh, Romario Shepherd Hat-Trick वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने एक ही ओवर में लगातार तीन विकेट झटकते हुए हैट्रिक पूरी की और ये कमाल करने वाले दूसरे वेस्टइंडीज गेंदबाज़ बन गए। शेफर्ड के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने चट्टोग्राम में खेले गए मैच में टीम की जीत की नींव रख दी।

Advertisement

वेस्टइंडीज के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज़ और ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में गेंद से कमाल कर दिखाया। शुक्रवार(31 अक्टूबर) को चट्टोग्राम के बिर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शेफर्ड ने हैट्रिक झटककर इतिहास रच दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज़ परवेज हुसैन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान लिटन दास भी 6 रन ही जोड़ पाए। हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने शानदार बल्लेबाजी की और 62 गेंदों पर 89 रन ठोक दिए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। टीम 20 ओवर में 151 रन ही बना पाई।

वेस्टइंडीज की ओर से शेफर्ड ने गेंदबाज़ी में कहर बरपाया। उन्होंने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नुरुल हसन को 1 रन पर आउट किया। फिर जब वो 20वां ओवर करने आए, तो पहली ही गेंद पर तंजीद हसन(89 रन) को पवेलियन भेज दिया और अगली गेंद पर शोरफुल इस्लाम को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी कर ली।

VIDEO:

शेफर्ड से पहले जेसन होल्डर ही एकमात्र वेस्टइंडीज गेंदबाज़ थे जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ली थी। अब शेफर्ड ने भी उनका साथ दे दिया है और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर से रॉस्टन चेज़ ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि एकीम वेन ऑगस्टे ने 25 गेंदों में 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने सिर्फ 16.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर बांग्लादेश को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार