कप्तान जो रूट (नाबाद 89) और जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 51) रन की अर्धशतकीय पारी के दम इंग्लैंड ने यहां भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को लंच ब्रेक तक तीन विकेट पर 216 रन बनाए। लेकिन वह अभी भारत से 148 रन पीछे चल रहा है।

Advertisement

लंच ब्रेक तक रूट 171 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 89 और बेयरस्टो 91 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज को दो विकेट और मोहम्मद शमी को अबतक एक विकेट लिया है।

Advertisement

इंग्लैंड ने आज सुबह तीन विकेट पर 119 रन से पारी आगे बढ़ाई और रूट ने 48 और बेयरस्टो ने छह रन से आगे खेलना शुरू किया। इंग्लैंड ने पहले सत्र में बिना विकेट खोए 97 रन जोड़े।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया और चौथे विकेट के लिए 108 रनों की अविजित साझेदारी की। पहला सत्र पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज यह साझेदारी तोड़ने में असफल रहे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार