7 जनवरी,नई दिल्ली। इंग्लैंड के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज रोरी बर्न्स बाएं पैर के टखने में लगी चोट की सर्जरी के बाद क्रिकेट से 4 महीने के लिए बाहर हो गए हैं। वह श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो टेस्ट मैच की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

बर्न्स साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गए थे। कैंट के युवा बल्लेबाज जैक क्रॉली को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

बता दें कि एलिस्टर कुक की विदाई के बाद बर्न्स के रूप में इंग्लैंड को काफी समय बाद एक अच्छा ओपनर मिला है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे। वह अप्रैल में काउंटी चैंपियनशिप में सर्रे की टीम में वापसी कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि बर्न्स के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान फुटबॉल खेलने पर बैन लगा दिया है।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार