21 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च हेगले ओवल मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टेलर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, अमित मिश्रा की वापसी

Advertisement

दूसरे दिन के खेल के दौरान मेहदी हसन की गेंद पर तीन रन लेकर 63 रन के निजी स्कोर पर पहुंचने के साथ ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाले रॉस टेलर न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मजेदार VIDEO: जब धोनी ने दूसरे वनडे में कोहली को पुकारा चीकू..जरूर देखें

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लैमिंग के नाम हैं, उन्होंने 111 टेस्ट मैचों की 189 पारियों में 7172 रन बनाए हैं। उनेक बाद ब्रैंडन मैकुलम ने 101 मैचों की 176 पारियों में 6453 रन अपने नाम किए हैं। इस मामले में 6015 रन के साथ रॉस टेलर तीसरे नंबर पर हैं। युवराज की जबरदस्त वापसी देखकर पत्नी हेजल कीच ने युवी को भेजा प्यार भरा मैसेज

टेलर टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, उन्होंने 77 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मेजबान कीवी टीम अभी भी 29 रन पीछे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार