catch of the season: न्यूज़ीलैंड की घरेलू टी20 सीरीज सुपर स्मैश (Super Smash) में गजब हो गया। लाइव मैच के दौरान सड़क पर चलते भीड़ में मौजूद शख्स ने एक शानदार कैच लपका जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में बाउंड्री होर्डिंग्स के बगल में खड़ा व्यक्ति एक हाथ से शानदार कैच लपकता है। लेकिन, यहां कहानी पूरी नहीं हुई है। कहानी में अभी भी मजेदार ट्विस्ट बाकी है।

Advertisement

इस कैच ने सभी का ध्यान खींचा है क्योंकि व्यक्ति ने अपने दूसरे हाथ में एक बच्चे को पकड़ रखा था। गेंद के बड़ी ताकत के साथ आने के बावजूद एक हाथ में बच्चा लेकर दूसरे हाथ से कैच को इतने आसान तरीके से पकड़ना निश्चित ही हैरानी की बात है। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर के बल्ले से टकराकर गेंद निकली थी, जिन्होंने गेंद को मिड-विकेट क्षेत्र की ओर लपेटा था।

Advertisement

होर्डिंग्स के बगल में खड़े आदमी ने स्वैग दिखाया और सभी को चौंकाते हुए अपने दूसरे हाथ में एक बच्चे के साथ ही कैच को लपक लिया। इस कैच ने देखने वाले खिलाड़ियों और कमेंटेटरों सहित सभी को चौंका दिया, ये कैच सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और ऑकलैंड के बीच खेले गए सुपर स्मैश फिक्सचर के मुख्य आकर्षण में से एक बन चुका है।

कमेंटेटर को चौंककर इस कैच के बाद कमेंट करते हुए सुना गया, 'कोई भी उस पर विश्वास नहीं कर सकता जो उन्होंने अभी-अभी देखा था। इसे कैच ऑफ द सीजन कहा जा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई क्रिकेट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन, इससे पहले शायद ही कभी इस तरह का वाक्या मैदान पर देखा गया हो।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार