5 फरवरी, हेमिल्टन(CRICKETNMORE)।  हेमिल्टन में खेले गए न्यूजीलैंज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सीरीज पर 2- 0 से कब्जा कर चैपल  हेडलीट्रॉफी को जीतकर इतिहास रच दिया। जब लता मंगेशकर ने विश्व विजेता खिलाडि़यों के लिए लाइव कॉन्सर्ट में गाया गाना

Advertisement

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट पर 281 रन बनाए। न्यूजीलैंड के तरफ से रॉस टेलर ने अपने वनडे करियर का 17वां शतक जमाया और 107 रन बनाए। रॉस टेलर के अलावा डी.जी.ब्राउनली ने 63 और केन विलियम्सन ने 37 रन की पारी खेली।

Advertisement

अंतिम समय में मिशेल संतनेर ने नॉट आउट 38 रन बनाकर न्यूजीलैंड के स्कोर को 281 रन पहुंचाने में अहम किरदार निभाया।

282 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 47 ओवर में 257 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा मिशेल संतनेर ने 2 विकेट लेने में सफलता पाई।

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से एरोन फिंच ने 56, ट्रैविस हेड ने 53 और मार्कस स्टोइनिस ने 42 रन का योगदान दिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में असमर्थ रहे।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार