दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 के 69वें मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली की टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में पावर हिटर रोवमैन पॉवेल ने अहम भूमिका निभाई। बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने से पहले पॉवेल ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए और अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान पॉवेल ने 1 चौका और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इनमें से दो छक्के तो उन्होंने एक ही ओवर में लगा दिए और उनका शिकार बने मुंबई के युवा स्पिनर ऋतिक शौकीन। रोहित ने दिल्ली की पारी के 12वें ओवर की जिम्मेदारी ऋतिक को दी थी और उन्होंने सोचा था कि शायद वो इस ओवर में विकेट निकाल कर देंगे लेकिन हुआ बिल्कुल इसके उलट।

Advertisement

पॉवेल ने इस ओवर में दो लंबे-लंबे छक्के लगाकर ऋतिक को आईना दिखाने का काम किया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर पॉवेल ने सबसे पहले घुटनों के बल बैठकर लंबा छक्का लगाया और इसके बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने आगे निकलकर एक और छक्का लगाकर मुंबई के इस युवा खिलाड़ी के होश उड़ा दिए। इस दौरान ऋतिक सिर्फ गेंद को तारा बनते हुए देख सकते थे और कुछ नहीं।

हालांकि, पॉवेल के आउट होते ही दिल्ली की पारी बिखर गई और एक समय जो स्कोर 170-180 तक जाता दिख रहा था वो सिर्फ 159 पर ही रुक गया। हालांकि, अब दिल्ली के गेंदबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो मुंबई को 159 से पहले रोकें और प्लेऑफ का टिकट पक्का करें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार