New Zealand vs West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के पास बुधवार (5 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क  में होने वाले पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 11.45 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

पॉवेल ने अभी तक खेले गए 102 मैच की 90  पारियों में 1977 रन बनाए हैं। वह अगर इस मैच में 23 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक यह मुकाम सिर्फ पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन ने हासिल किया  है, जिनके नाम 106 मैच की 97 पारियों में 2275 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में पॉवेल ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 3 पारियों में उन्होंने 52 रन बनाए, जिसमें बेस्ट स्कोर 44 रन रहा।। 

पॉवेल ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 मैच की 8 पारियों में 14  की औसत से 98रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 27 रन रहा है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

शाई होप (कप्तान), एलिक एथेनेज, अकेम ऑगस्टे, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, आमिर जांगू, ब्रैंडन किंग, खैरी पियरे, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

Advertisement

न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20 इंटरनेशनल, 5 नवंबर 2025, ईडन पार्क, ऑकलैंड (सुबह 11.45 बजे से)

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल,6 नवंबर 2025, ईडन पार्क, ऑकलैंड (सुबह 11.45 बजे से)

Advertisement

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल,9 नवंबर 2025, सैक्सटन ओवल, नेलसन (सुबह 5.45 बजे से)

चौथा टी-20 इंटरनेशनल, 10 नवंबर 2025, सैक्सटन ओवल, नेलसन (सुबह 5.45 बजे से)

Also Read: LIVE Cricket Score

पांचवां टी-20 इंटरनेशनल, 13 नवंबर 2025, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन (सुबह 5.45 बजे से)
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार