West Indies vs South Africa 1st T20I: वेस्टइंडीज औऱ साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार (24 अगस्त) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 12.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के

Advertisement

पॉवेल अगर इस मैच में 5 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के चौथे औऱ दुनिया के 21वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 95 छक्के जड़े हैं। वेस्टइंडीज के लिए अभी तक निकोलस पूरन, क्रिस गेल और एविन लुईस ने ही यह कारनामा किया है। 

टी-20 इंटरनेशनल में 1500 रन

पॉवेल अगर इस मैच में 86 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 1500 रन पूरे कर लेंगे। पॉवेल ने अभी तक 78 मैच की 67 पारियों में 25,25 की औसत से 1414 रन बनाए हैं।  वेस्टइंडीज के लिए अभी तक पांच ही खिलाड़ी इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। जिसमें निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मार्लौन सैमुअल्स, कीरोन पोलार्ड औऱ लेंडल सिमंस का नाम शुमार है। 

बता दें कि कई स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर को आराम दिया गया है। ओपनिंग बल्लेबाज ब्रैंडन किंग टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोट से उभर रहे हैं, इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।  

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज़ (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़, फैबियन एलन, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ओबेड मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार