बेंगलोर, 7 मई (CRICKETNMORE): बल्ले से लगातार रनों की बारिश करने वाले विराट कोहली (नाबाद 102) की तूफानी पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को सात विकेट से हरा दिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए लीग के 35वें मैच में बेंगलोर ने पुणे द्वारा दिए गए 192 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना साबित करते हुए उसे 19.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस सत्र के अपने दूसरे शतक में 56 गेंदों का सामना किया और सात चौके और इतने ही छक्के लगाने के साथ ही पहले विकेट के लिए के.एल.राहुल (38) के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की। राहुल ने अपनी अहम पारी में 35 गेदें खेलते हुए दो छक्के और एक चौका लगाया।

Advertisement

कोहली को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ दे मैच चुना गया।

पुणे ने रहाणे की 48 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से खेली गई 74 रनों की पारी और सौरव तीवारी की 39 गेंदों में नौ चौकों की मदद से खेली गई 52 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए थे।

बेंगलोर के सबसे सफल गेंदबाज शेन वाटसन रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 24 रन देकर तीन विकेट लिए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर को ठोस शुरुआत की जरूरत थी और कोहली-राहुल ने टीम को ठीक वैसी ही शुरुआत दी। दोनों ने हालांकि विकेट पर जमने के लिए थोड़ा समय लिया और फिर धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

Advertisement

सात ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका था, लेकिन इसके बाद दोनों ने खासकर कोहली ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। टीम का स्कोर जब 94 था तभी राहुल 11.1 ओवर में एडम जाम्पा का शिकार बने।

इसके बाद जाम्पा ने अब्राहम डिविलियर्स (1) को भी पवेलियन भेज पुणे की मैच में वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कोहली ने ऐसा नहीं होने दिया। इसमें शेन वाटसन (36) ने उनका पूरा साथ दिया। वाटसन ने महज 13 गेंदों में दो छक्के और पांच चौके की मदद से तूफानी पारी खेल बेंगलोर की स्थिति को और मजबूत कर दिया।

वाटसन 15.3 ओवर में 137 के कुल स्कोर पर आरपी. सिंह का शिकार बने। इसके बाद कोहली ने पुणे की गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए टीम को तीन गेंद पहले ही जीत दिला दी। कोहली के साथ ट्रेविस हेड छह रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पुणे को रहाणे और उस्मान ख्वाजा (16) ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 2.2 ओवर में 26 रन जोड़ लिए थे। तभी ख्वाजा रन आउट हो गए।

इसके बाद आए सौरव ने रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की जिस अंदाज में पारी की शुरुआत हुई थी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 106 रनों की शतकीय साझेदारी की।

सौरव 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर 132 के कुल स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (9) ने मोर्चा संभाला, लेकिन वह ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और 144 के कुल स्कोर पर पेवलियन लौट गए।

Advertisement

तिसिरा परेरा (14) और जॉर्ज बेले (0) भी अंत में तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपने विकेट गंवा बैठे। रहाणे को वाटसन ने 19वें ओवर में पवेलियन भेज उनकी शानदार पारी का अंत किया।

अंतिम ओवर में रजत भाटिया (नाबाद 9) और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 10) ने एक-एक छक्का जड़ टीम का स्कोर 192 तक पहुंचाया।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार