रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ती हुई नजर आएगी। ये मैच आज यानि 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले कुछ फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, इस मैच के लिए मौसम शुष्क और उमस भरा रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। चूंकि ये एक शाम का मैच है, इसलिए मौसम गर्म और सुहावना रहेगा। तापमान लगभग 21–25°C के आसपास रहेगा और पूरे मैच के दौरान आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, ये साफ है कि बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया था और इसे RCB ने 213 रनों का स्कोर डिफेंड करके रोमांचक अंदाज़ में 2 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद, मैट हेनरी

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार