Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच सोमवार, 12 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले सीजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जिसमें यूपी वॉरियर्स की टीम ने 226 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट डिफेंड करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 12 रनों से धूल चटाई थी। बताते चलें कि WPL 2026 में स्मृति मंधाना की कैप्टेंसी वाली आरसीबी की टीम ने जीत के साथ सीजन की शुरुआत की है, वहीं मेग लैनिंग की कैप्टेंसी वाली यूपी वॉरियर्स को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर जहां आरसीबी की टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ यूपी की टीम अपनी पहली जीत प्राप्त करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

RCB-W vs UP-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 12 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमतौर पर टॉस जीतने वाली टीमें रन चेज़ करना खूब पसंद करती हैं और ऐसा करते हुए इंटरनेशनल लेवल पर यहां 8 में से 5 टी20 इंटरनेशनल जीते गए हैं, लेकिन WPL में कुछ अलग ही देखने को मिला है। WPL के चौथे सीजन में अब तक इस मैदान पर कुल 4 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 3 मैच रन चेज़ नहीं, बल्कि रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को स्कोरबोर्ड पर कम से कम 190 प्लस रन टांगने होंगे।

Advertisement

RCB-W vs UP-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 06
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 03
यूपी वॉरियर्स - 03

RCB-W vs UP-W, WPL 2026 : Where to Watch?

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB-W vs UP-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और लॉरेन बेल स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूपी वॉरियर्स टीम की तो मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड और सोफी एक्लेस्टोन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

RCB-W vs UP-W Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

UP Warriorz Probable Playing XI: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़। 

Advertisement

Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RCB-W vs UP-W Match Prediction, RCB-W vs UP-W Pitch Report, Today's Match RCB-W vs UP-W, WPL 2026, RCB-W vs UP-W Prediction, RCB-W vs UP-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार