भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा है। आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आज दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। आरपी सिंह के पिता पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

Advertisement

आरपी सिंह अपने पिता के काफी करीब थे यही वजह है कि पिता के कोरोना संक्रमित होने के बाद आरपी सिंह आईपीएल की कमेंट्री टीम से हट गए थे। आरपी सिंह आईपीएल 2021 के लिए स्टार स्पोर्ट्स की हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा थे लेकिन पिता के कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कमेंट्री छोड़कर पिता की देखरेख करने चले गए थे।

Advertisement

मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का भी कोरोना से निधन हो गया था। इसके अलावा हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते अपने पिता को खोय था।

बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। इस वक्त भारत में हालात काफी खराब हैं और वह कोरोना वायरस की दूसरी प्राणघातक लहर का सामना कर रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार