Advertisement

मुंबई, 24 अप्रैल ।मुंबई इंडियंस का विजय रथ रुक गया है। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में लगातार सातवीं जीत हासिल करने से रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग के 28वें राउंड रोबिन लीग मैच में पुणे ने मुम्बई को तीन रनों से हराया। मुम्बई ने पुणे को 160 रनों पर ही रोक दिया था लेकिन उसके बल्लेबाज 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सके। 

मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर (13) और पार्थिव पटेल (33) ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने 4.2 ओवरों में ये रन जोड़े। बटलर को बेन स्टोक्स ने आउट किया। बटलर ने 13 गेदों पर तीन चौके लगाए। बल्ले के साथ लगातार सफल चल रहे नितिन राणा (3) इस मैच में नहीं चल सके और 51 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन का शिकार हुए। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

पार्थिव का विकेट 60 के कुल योग पर गिरा। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले पार्थिव ने 27 गेंदों पर चार चौके लगाए। इसके बाद 86 के कुल योग पर कर्ण शर्मा (11) आउट हुए। कर्ण को बेन स्टोक्स ने आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा (58) और केरन पोलार्ड (9) ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पोलार्ड रुककर खेल रहे थे जबकि रोहित दूसरे छोर पर बड़े शाट्स लगा रहे थे।

पोलार्ड को हालांकि 122 के कुल योग पर इमरान ताहिर ने आउट करते हुए इस साझेदारी का अंत किया। पोलार्ड ने नौ गेंदों पर एक चौका लगाया। अब रोहित का साथ देने हार्दिक पंड्या (13) आए। अंतिम 18 गेंदों पर मुम्बई को 35 रनों की जरूरत थी और इसका दरोमदार काफी पद तक कप्तान पर था।

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेने के साथ रोहित ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक ने जयदेव उनादकत द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाते हुए कप्तान के अर्धशतक का जश्न मनाया और टीम पर से दबाव कम किया।

इस ओवर में 11 रन बने। अब 12 गेंदों पर मुम्बई को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। 19वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। स्टोक्स ने इस ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को फिर मैच में वापस ले आए। अंतिम ओर में मुम्बई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी।

उनादकत ने अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। हार्दिक ने 11 गेदंों पर दो चौके लगाए। इसके बाद रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर वापसी का ऐलान किया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर उनादकत ने रोहित को आउट कर मुम्बई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। अगली ही गेंद पर मिशेल मैक्लेघन रन आउट हो गए। हरभजन सिंह ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया लेकिन इसके बावजूद मुम्बई की टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

पुणे की ओर से स्टोक्स और उनादकत ने दो-दो विकेट लिए जबकि इमरन ताहिर, सुंदर और किस्टीयन को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में पुणे की शुरुआत देखकर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मुम्बई की अनुशासित गेंदबाजी के आगे लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। 

राहुल त्रिपाठी (45) और अजिंक्य रहाणे (38) की सलामी जोड़ी ने पुणे को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 76 रन जोड़े। क्रुणाल पांड्या की जगह इस मैच में उतरे लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अपनी ही गेंद पर रहाणे का कैच पकड़ मुंबई को पहली सफलता दिलाई। 

अर्धशतक की ओर बढ़ रहे राहुल को भी कर्ण ने अपना शिकार बनाया। पोलार्ड द्वारा लपके गए राहुल ने 31 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। 

सलामी जोड़ी के जाने के बाद पुणे की टीम लगातार विकेट खोती रही। हरभजन सिंह ने पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ (17) को बोल्ड कर अपने टी-20 करियर के 200 विकेट पूरे किए। 

इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स (17) एक बार फिर विफल रहे। मिशेल जॉनसन ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। पिछले मैच के हीरो महेंद्र सिंह धौनी (7) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर पुणे को बड़ा झटका दिया। 

इसके बाद मनोज तिवारी ने 13 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रनों की अहम पारी खेल टीम को 150 का आंकड़ा पार कराया। उन्हें आखिरी ओवर में बुमराह आउट किया। डेनियल क्रिस्टीयन आठ और वॉशिंगटन सुंदर दो रन पर नाबाद लौटे।  मुंबई की तरफ से कर्ण और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जॉनसन और हरभजन को एक-एक सफलता मिली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार