हैदराबाद, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE): राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 24वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स की टीम छह मैच में चार जीत हासिल कर आठ टीमों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पुणे पांच मैचों में दो जीत के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है। IPL 10: केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने इसे बताया सबसे खतरनाक टीम

Advertisement

पुणे की कोशिश इस मैच में जीत हासिल करते हुए अपनी स्थिति बेहतर करने की होगी। वहीं सनराइजर्स इस मैच को जीत कर अंकतालिका में ऊपर पहुंचना चाहेगा।

24th match - Pune v Hyderabad    Live

   HYD v PNE  
 
Advertisement

पुणे ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। स्मिथ ने राहुल चहर को बाहर बिठा कर वॉशिंगटन सुंदर को आईपीएल में पदार्पण का मौका दिया है। यह उनका किसी भी स्तर पर पहला टी-20 मैच भी होगा।

वहीं, हैदराबाद ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। बीमार चल रहे युवराज सिंह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बिपुल शर्मा की टीम में वापसी हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, केन विलियमसन, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और सिद्धार्थ कौल।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकत।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार