टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रहे एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे थे। इस खास दिन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिये कई क्रिकेट फैंस ने बधाई दी। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) ने भी एमएस धोनी को आस अंदाज़ में बर्थडे विश किया।

Advertisement

रियान ने एमएस धोनी के जन्मदिन के इस ख़ास दिन पर वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में खेले गए उन्हीं के विनिंग शॉट को कॉपी करके उन्हें विश किया। इस वीडियो में पराग पूरी तरह से धोनी को कॉपी करने की कोशिश में लगे रहे और काफी हद तक वो माही की नकल उतारने में सफल भी हुए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि पराग द्वारा फिल्माए गए इस वीडियो में कमेंट्री भी उसी मैच की लगाई गई, जब माही वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में छ्क्का लगाकर टीम को जीत दिलाते हैं और रवि शास्त्री ने दिल जीत लेने वाले शब्द कहे थे।

इस शानदार वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। आपको बता दें कि रियान पराग राजस्थान रॉयल्स टीम का अहम हिस्सा हैं और यूएई में होने वाली आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में एक बार फिर पराग पर सभी की निगाहें होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार