13 अप्रैल। जोस बटलर की 42 गेंद पर 89 रन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा पाने में सफल रही। जोस बटलर 89 रन बनाकर आउट हुए।  स्कोरकार्ड

Advertisement

आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी ऐसे में बल्लेबाज श्रेयस गोपाल और कृष्णप्पा गौतम ने 6 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक जीत दिलाई। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर की गेंदबाजी की थी।

Advertisement

श्रेयस गोपाल  7 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत भी शानदार रही थी और रहाणे के साथ बटलर ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रहाणे 21 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हए। जोस बटलर ने अपनी 89 रन की धमाकेदार पारी में 8 चौके औऱ 7 छक्के जमाए। संजू सैमसन ने उपयोगी 31 रनों की पारी खेली  तो वहीं स्टीव स्मिथ ने 12 रन ही बना पाए।

मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट, क्रुणाल पांड्या ने 3 विेकट और एक विकेट राहुल चहर ने चटकाए हैं।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (81) के बाद अंत में हार्दिक पांड्या की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 188 रनों की चुनौती रखी थी।

Advertisement

राजस्थान के लिए आर्चर ने तीन विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार