IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान, RR के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई सुर्खियां बटोरने में सफल रहे। दरअसल, बिश्नोई ने लखनऊ के हिम्मत सिंह का विकेट लेने के बाद एक ऐसा सेलिब्रेशन किया जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया। दरअसल, बिश्नोई ने अपने पूर्व IPL टीममेट दिग्विजय राठी के वायरल सेलिब्रेशन की नकल की।
इस समय सोशल मीडिया पर बिश्नोई के इस सेलिब्रेशन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये सेलिब्रेशन उस समय देखने को मिला जब 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, LSG लगातार विकेट गिरने के कारण दबाव में थी। 15वें ओवर में, रवि बिश्नोई ने इम्पैक्ट प्लेयर हिम्मत सिंह को बोल्ड कर दिया। उस विकेट के बाद, बिश्नोई ने वही खास सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए LSG के लेग स्पिनर दिग्विजय राठी मशहूर हैं।
बता दें कि बिश्नोई और राठी LSG के लिए एक साथ खेल चुके हैं। LSG और RR के हालिया मैच में, राठी टीम में वापस आए और वो एक भी विकेट लेने में असफल रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 26 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया। वहीं, RR के लेग स्पिनर बिश्नोई ने 3 ओवर्स् में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। बिश्नोई के सेलिब्रेशन का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, लखनऊ के खिलाफ मैच की बात करें तो गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने हार की सिलसिला तोड़ा औऱ सात मैच में अपनी पांचवीं जीत हासिल की।