राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास गुरुवार (2 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

अंबाती रायडू को पछाड़ने के करीब

Advertisement

सैमसन अगर इस मैच में 76 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अंबाती रायडू को पछाड़कर 14वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। सैमसन ने अभी तक 161 मैच की 157 पारियों में 4273 रन बनाए हैं, वहीं रायडू के नाम 204 मैच की 187 पारियों में  4348 रन दर्ज हैं। 

 

आईपीएल में 200 छक्के

एक छक्का जड़ते ही सैमसन आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लेंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ 9 खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। 

टी-20 में 300 छक्के

Advertisement

सैमसन को टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्के जड़ने की दरकार है। अभी तक भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने ही यह कारनामा किया है। 

गौरतलब है कि सैमसन ने मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। 9 मैचों में उनके बल्ले से 77 की औसत औऱ 161 की स्ट्राईक रेट से 385 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान नौ मैच में आठ जीत के साथ प्लेऑफ में लगभग तय कर चुकी है। 

Also Read: Live Score

Advertisement

सैमसन के आईपीएल की शानदार फॉर्म के चलते टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह भी मिली है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार