29 अप्रैल, जयपूर (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 28वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबद के तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 63 रन की पारी खेली तो वहीं एलेक्स हेल ने 45 रन बनाए। इसके अलावा मनीष पांडे 16 रन बनानें में सफल रहे।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों में गौथम को 2 विकेट मिला तो वहीं जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट मिला। इसके अलावा ईश सोढ़ी एक विकेट लेने में सफल रहे। जयदेव उनादकट भी एक विकेट लेने में सफल रहे।