27 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रनों पर ही रोक दिया। हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
Advertisement
अपनी पारी में पांडे ने 36 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। डेविड वार्नर ने 37 रन बनाए। अंत में राशिद खान ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 17 रन बनाए।
Advertisement
राजस्थान के लिए वरुण एरॉन, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, ओशाने थॉमस ने दो-दो विकेट लिए।