Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार, 30 मार्च को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 के सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जो कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 17.1 ओवर में 188 रनों का टारगेट हासिल करके 6 विकेट से जीता था। इतना ही नहीं, सीजन में राजस्थान और चेन्नई के बीच दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही राजस्थान रॉयल्स ने ही अपने नाम किए थे।

Advertisement

RR vs CSK, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 30 मार्च 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 08 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 03 रन डिफेंड और 04 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि इस मैदान पर T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहा है।

Advertisement

RR vs CSK Head To Head Record

कुल - 31
चेन्नई सुपर किंग्स - 16
राजस्थान रॉयल्स - 15

RR vs CSK, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RR vs CSK, IPL 2026: Player to Watch Out For

राजस्थान रॉयल्स की टीम से यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

RR vs CSK Probable Playing XI

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे,  नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर - तुषार देशपांडे/क्वेना मफाका।

Chennai Super Kings Probable Playing XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज/राहुल चाहर। 

Advertisement

RR vs CSK Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RR vs CSK Match Prediction, RR vs CSK Pitch Report, Today's Match RR vs CSK, IPL 2026, RR vs CSK Prediction, RR vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार