VIDEO : मिचेल मार्श ने गेंद को बना दिया तारा, बोल्ट को मारा 102 मीटर लंबा छक्का

Updated: Wed, May 11 2022 23:20 IST
Cricket Image for VIDEO : मिचेल मार्श ने गेंद को बना दिया तारा, बोल्ट को मारा 102 मीटर लंबा छक्का (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दिल्ली की इस जीत के नायक रहे मिचेल मार्श, जिन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में 89 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को एकतरफ कर दिया। मार्श ने इस आतिशी पारी में 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

मार्श का सबसे बड़ा छक्का पारी के 17वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ लगाया। बोल्ट का यही ओवर था जहां से राजस्थान के मैच जीतने की पूरी उम्मीदें खत्म हो गई क्योंकि बोल्ट के इस ओवर में मार्श और वॉर्नर की जोड़ी ने छक्के-चौकों की बारिश करते हुए 15 रन लूट लिए। इस ओवर की तीसरी गेंद को बोल्ट ने शॉर्ट डाला जिसे मार्श ने तारे में तब्दील कर दिया।

मार्श के बल्ले से निकला ये छक्का 102 मीटर दूर जाकर गिरा। ये छक्का देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। खैर इस मैच में क्या बोल्ट और क्या चहल, मार्श ने किसी भी गेंदबाज़ का लिहाज़ नहीं किया और छक्के पर छ्क्का लगाते रहे। जब मार्श आउट हुए तब तक वो दिल्ली की जीत की कहानी लिख चुके थे।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

वहीं, मार्श की पारी के साथ ही डेविड वॉर्नर ने भी इस सीज़न का अपना पांचवां अर्द्धशतक लगा दिया। वॉर्नर ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 41 गेंदों में 52 रन बनाए। जबकि 62 गेंदों पर 89 रन बनाने वाले मिचेल मार्श को मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं और अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे दो मैच जीतने होंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें